Advertisement

चलकरी उत्तरी पंचायत में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी होली का त्योहार एवं पाक रमजान रोजे को देखते हुए 23 मार्च को पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर ने किया।

शांति समिति की बैठक में उपस्थित दोनो समुदाय के प्रतिनिधियों ने होली पर्व को भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर सहमति जताई, जिसे पंजीबद्ध किया गया। इस अवसर पर होली मिलन स्वरूप प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाए तथा एक दूसरे को होली की बधाई दी।

मौके पर अशोक मंडल, भरत मंडल, पूर्व मुखिया पंचानन मंडल, उप मुखिया संजय मंडल, भाजपा नेता बिनोद केवट, कार्तिक रविदास, पूर्व सदर मनिरुद्दीन अंसारी, हैदर अली, समीर अंसारी, वाजिद अंसारी, हीरालाल केवट, भोला, फलेंद्र रविदास सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *