Advertisement

तेनुघाट ओपी में ईद व् रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी में 7 अप्रैल को गोमियां अंचल पुलिस निरीक्षक महेश कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया महादेव महतो के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में ईद व् रामनवमी शांतिपूर्ण व् आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

शांति समिति की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो ने कहा कि आनेवाले दिनों में रामनवमी, ईद, सरहुल और लोकतंत्र का महापर्व मनाया जाना है। इस दौरान लोकसभा चुनाव का भी माहौल साथ साथ चल रहा है। इसे लेकर पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसको देखते हुए सभी श्रद्धालु और रहिवासियों को यह संदेश देना चाहेंगे कि आदर्श आचार संहिता को देखते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में शांति ढंग से पर्व मनाए।

किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी या ऐसा व्यक्ति समुदाय जिसके कारण आसपास में शान्ति भंग होने की संभावना हो सकती है या पता चलता हो तो प्रशासन को तुरंत सूचना दे। किसी प्रकार की अफवाह में भी नही पड़े। उन्होंने कहा कि एक बार प्रशासन के नजर में लड़ाई झगड़ा या दंगा फैलाने में नाम दर्ज हो जाता है तो फिर बार बार थाना पुलिस, कोर्ट कचहरी के चक्कर से भविष्य बर्बाद हो सकता है। इस अवसर पर उपस्थित जनों को सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन से अवगत कराया गया।

मौके पर गोमियां के अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो, ओपी प्रभारी अजीत कुमार, मुखिया अनार कली, अरविंद कुमार मुर्मू, संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, दीनानाथ चौबे, रिजवान अंसारी, झरी तुरी, गंगा तूरी, लाल बहादुर शर्मा, संजय यादव, रामकिशन रविदास, सेवा गंझु, तेनुघाट ओपी के सभी पुलिस पदाधिकारी सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *