प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव में 21 जनवरी को एसडीओ और एसडीपीओ बेरमो के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गयी।
जानकारी के अनुसार आयोजित शांति समिति की बैठक में आगामी सरस्वती पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी समुदाय के रहिवासियों ने भाग लिया और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा करने का निर्णय लिया।
शांति समिति की बैठक में डीएसपी (प्रतीक्षारत) सह सर्किल इंस्पेक्टर बेरमो नवल किशोर सिंह, बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी भी उपस्थित थे। मौके पर पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और निर्धारित रूट पर ही विसर्जन जुलूस निकालने की हिदायत प्रशासन द्वारा दिया गया।
![]()













Leave a Reply