Advertisement

ईद-उल-अजहा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। इस्लाम धर्मावलंबियों का त्योहार ईद-उल-अजहा को लेकर 18 जुलाई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा ओपी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ओपी प्रभारी बबुआ नंद भगत तथा संचालन श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने किया।

आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कही। बैठक में कहा गया कि यह क्षेत्र शुरु से ही हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा का अद्भुत मिशाल पेश करता रहा है। कभी भी किसी भी पर्व-त्योहार में यहां शांति भंग नहीं हुआ है।

आगे भी यह क्षेत्र शांतिपूर्ण रहेगा। आयोजित शांति समिति की बैठक में कथारा, बांध, झिड़की तथा सरहचिया पंचायतों के किसी भी मुखिया, पंसस की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना रहा।

आयोजित बैठक में ओपी प्रभारी बबुआनंद भगत के अलावा श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद, थाना के सहायक अवर निरीक्षक सिद्धनाथ पंडित, चालक किशोर कुमार महतो, आरक्षी क्रांति कुमार महतो, अजय तिर्की, किशोर उरावं, सत्येंद्र प्रसाद, संजय कुमार, सुमन खाखा, देवेन्द्र शुक्ला, शांति समिति सदस्य विश्वनाथ राज, मुमताज अंसारी, सदर कुदुस अंसारी, निजाम अंसारी, कयामुद्दीन अंसारी, शमशुल हक,राजेश पांडेय, सराफत अंसारी, हेमंत कुमार, मो.आलम रजा, मो.इम्तियाज, बेलाल अंसारी, निवारण केवट आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *