प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 17 जुलाई को मुसलमानों द्वारा सर्वत्र मुहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा।इसको लेकर 14 जुलाई को बोकारो जिले के पेटरवार थाना सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजू मुंडा के बदले बैठक की अध्यक्षता एसआई संजय शर्मा ने किया। बैठक में प्रखंड के उप प्रमुख सीमा गुप्ता, सुधीर सिन्हा, मुस्लिम बाहुल पंचायतों के कई मुखिया, उप मुखिया,पंचायत समिति सदस्य सहित दोनो समुदाय के दर्जनों प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय शर्मा एवं सहायक अवर निरीक्षक जेएस बोयपोई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने में दोनो समुदाय के गणमान्य जनों का कर्तव्य बनता है। कहा गया कि मुहर्रम त्योहार को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं।
शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर प्रशासन की कड़ी नज़र रहेगी। प्रतिनिधियों का सहयोग भी अपेक्षित है। शांति समिति के सफल आयोजन में थाना के मुंशी अजय सिंह सहित राजू अंसारी, प्रदीप ठाकुर आदि की सक्रिय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply