Advertisement

होली पर्व को लेकर पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददात/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 25 एवं 26 मार्च को  रंगों का त्योहार होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर 18 मार्च को बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने की।

शांति समिति की बैठक में प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी सहित बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक कुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश पांडेय, प्रखंड उपप्रमुख सीमा गुप्ता, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, झामुमो नेता मनोहर मुर्मू की उपस्थिति में आगंतुक मुखिया, पंसस, उप मुखिया, दर्जनों वार्ड सदस्य, दोनो समुदाय के त्योहार कमिटी के प्रतिनिधियों की ओर विभिन्न विचार व्यक्त किए गए। जिसके तहत यह सहमति बनी कि आगामी 25 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण होली दो दिन यानि 25 एवं 26 मार्च को मनाई जाएगी।

आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्रखंड के हरेक पंचायत में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बहाल करने में दोनो ओर से प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है।

मौके पर पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, दर्जनों मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, समाजसेवी आदि उपस्थित थे।बेमौसम वर्षा के कारण अधिकांश गणमान्य बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *