एस. पी. सक्सेना/बोकारो। क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर 24 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता ओपी के सहायक अवर निरीक्षक सिद्धनाथ पंडित ने किया। बैठक में सभी समुदायों के गणमान्य सहित पंचायत प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। बैठक में ओपी प्रभारी की अनुपस्थिति के बारे में उनके बोकारो जिला मुख्यालय आयोजित बैठक में होने की बात कही गयी।
बैठक में उपस्थित जनों ने एक स्वर में शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाए जाने पर बल दिया।
लगातार नौ दिनों तक चलनेवाले शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी प्रकार की घटना के प्रति सचेत रहने, घटना घटित होने की स्थिति में इसकी सूचना ओपी पुलिस एवं वरीय पदाधिकारी को देने की भी बात कही गई। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी मुमताज अंसारी के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना किया गया।

मौके पर समाजसेवी अजय कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य दुलारी देवी, चंद्रदेव यादव, जाबीर आलम, मोहम्मद अली, मोहम्मद निजाम अंसारी, शमशुल हक, अरशद आलम, अमरजीत कौर, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद मुर्शीद अली, कुदूस सदर, हेमंत कुमार, आदि।
विजय यादव, चंद्रशेखर प्रसाद, मोहम्मद क्यामुद्दीन, गुलाम रब्बानी, गुलाम सरबर, थाना के सहायक अवर निरीक्षक संतोष सरदार, मुंशी इंद्र कुमार पासवान, दिलीप उरांव, संजय कुमार, राज किशोर पासवान, मंटू कुमार बाउरी आदि दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply