उच्च न्यायालय के आदेश पर पूजा पंडालों में डीजे नहीं बजाने की अपील
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दशहरा (दुर्गा पूजा) को लेकर 30 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने की।
अध्यक्षता शांति समिति की बैठक में विभिन्न पूजा समितियों से आये गणमान्य जनों ने शांति व्यवस्था को लेकर विचार व्यक्त किया। पूजा पंडालों में अशांति उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे जाने की मांग की गई। वहीं शराबियों और नशेबाजों पर ध्यान रखने का आग्रह किया गया। थाना प्रभारी महतो ने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पूजा पंडालों में डीजे नहीं बजाने का आग्रह किया।
बैठक में प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि यहां पर पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की जरूरत है। साथ हीं विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग होना जरूरी है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि दुर्गा पूजा का पहले पूजा से लेकर विजयदशमी तक शराब पर प्रतिबंध लगे। उन्होंने कहा कि कसमार प्रखंड में हमेशा भाईचारे का मिसाल कायम रहा है। हिंदुओं का त्यौहार में मुस्लिम भाइयों की भागीदारी अधिक रहती है और मुस्लिम पर्व में हिंदुओं की भागीदारी बढ़ चढ़कर रहती है।
प्रखंड प्रमुख ने कहा कि पूजा त्यौहार के दौरान उत्पात मचाने वाले सिर्फ शराबी होते हैं। विशेष कर पर्व के समय क्षेत्र में शराब बंद होनी चाहिए, ताकि त्यौहार सही ढंग से रहिवासी मना सके। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, बीपीएम मनोज यादव, मुखिया राजेन्द्र नाथ महतो आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर मुखिया विजय जायसवाल, चन्द्रशेखर नायक, हारू रजवार, चन्द्रशेखर हेम्ब्रम, पंसस दिलीप महतो, बीपीएम मनोज यादव, यदुनंदन जायसवाल, बानेश्वर महतो, शकुर अंसारी, छोगालाल सिंह, शेखावत अंसारी, भुनेश्वर महतो, कपिल रजक, परमेश्वर नायक, मनोज महतो, सुरेन्द्र महतो, प्रताप सिंह, मोबिन अंसारी, काजल मुखर्जी, राजेश्वर महतो, कुलदीप करमाली, सृष्टिधर महतो, सिध्देश्वर महतो, मुरलीधर महतो, प्रवीण कुमार महतो आदि पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply