Advertisement

ईद-उल-जोहा को लेकर आईईएल थाना में शांति समिति की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में ईद-उल-जोहा को लेकर आईईएल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में आसपास के गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

ईद उल जोहा (बकरीद) पर्व को शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने के लिए 18 जुलाई को आईईएल थाना में गोमिया प्रखंड के निवर्तमान प्रमुख गुलाब चंद हाँसदा की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने कहा की तमाम लोग त्यौहार में कोरोना गाइडलाइन के मद्देनज़र मनाए। कहीं भी भीड़भाड़ ना लगाए। अपने घरों में अपने परिवार के साथ ही नमाज अदा करें। साथ ही कहा कि पूर्व से ही कई जानवरों को वध करना प्रतिबंधित है।

वहीं अंचल अधिकारी संदीप अनुराग टॉपनो ने कहा कि लोग बकरीद शान्ति पूर्ण तरीके से कोरोना नियमों को अपनाते हुए मनाएं। साथ ही तमाम लोग मास्क का प्रयोग करें और वेक्सीन जरूर लगाएँ। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर गोमियां पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार, थाना प्रभारी आशीष कुमार, मुखिया शान्ति देवी, गंदौरी राम, पूर्व मुखिया बंटी उरांव, मुआज आलम, मुस्ताक अंसारी, चन्दन पासवान, मो. नसीम अंसारी, मो. इसरार, मो अख्तर, मो. सिकंदर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *