विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। होली पर्व को लेकर गोमिया थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ एवं सीओ मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना में 28 फरवरी को होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी आफताब आलम ने की। बैठक में बीडीओ महादेव महतो, थाना प्रभारी रवि कुमार, थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार, डॉ पूजा कुमारी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि होली का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना है। होली में पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों को सजग रहना है। बैठक में गोमिया थाना क्षेत्र में होलिका दहन के लिए 35 स्थलों को चिन्हित कहा गया। उक्त जगहों पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
बैठक में कहा गया कि होली के दिन किसी को भी जबरदस्ती रंग या गुलाल नहीं लगाना है। जो स्वेच्छा से रंग या अबीर लगाते हैं, उन्हें रंग लगा सकते हैं। कहा गया कि कुछ तथाकथित नशा का सेवन कर हुड़दंग करने की कोशिश करते हैं, वैसे तत्वों के प्रति प्रशासन व् क्षेत्र के गणमान्य जनों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

बैठक में कहा गया कि होली पर्व के दौरान पुलिस द्वारा विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा। थाना परिसर में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। मौके पर डॉक्टर पूजा कुमारी, मुखिया तारामणि भोक्ता, मुखिया बलराम रजक, शंकर पासवान, मो. मुमताज, पंचायत समिति सदस्य विष्णु लाल सिंह, राज कुमार यादव, रोहित यादव, बिनोद यादव, शिशु ठाकुर मौजूद थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को गोमिया प्रखंड के हद में आईईएल थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बीडीओ, सीओ सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply