Advertisement

मोहर्रम को लेकर गोमियां थाना में शांति समिति की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद मे गोमिया थाना प्रजसर में मोहर्रम को लेकर 4 अगस्त को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गोमियां सीओ संदीप अनुराग टोपनो, थाना प्रभारी राजेश रंजन एवं जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज मौजूद थे।

शांति समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से क्षेत्र मे निकलने वाली ताजिया जुलूस की जानकारी 4 अगस्त को सीओ ने ली एवं जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही कहा कि जुलूस में जिम्मेदार व्यक्तियों को वॉलिंटियर बनाया जाये, ताकि किसी तरह से कोई हरकत ना हो, इसके लिए प्रशासन भी मौजूद रहेगी।

मौके पर हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता, होसिर पश्चिमी मुखिया पार्वती देवी, पलिहारी पंसस सुशीला देवी, साड़म पश्चिमी पंसस चांदनी देवी, उप मुखिया पंकज जैन, होसिर मुखिया, स्वांग दक्षिणी पंसस सैफ अली, समाजसेवी दुलाल प्रसाद, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *