Advertisement

मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने को लेकर गांधीनगर थाना में शांति समिति की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर 2 जुलाई की देर संध्या बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार जबकि संचालन गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने की। बैठक में तमाम मुहर्रम कमिटी के सदस्यगण शामिल हुए।

शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनों ने अपने विचार व्यक्त किए। वही बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि आपसी भाई चारगी के साथ पर्व मनाया जाय। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया में भ्रामक खबर फैलाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कहते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखी जा रही है।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि कमिटी जुलूस को नियंत्रण में लेकर चलेंगे। किसी भी तरह की अफवाह में ध्यान न दे। कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारगी से मनाते हुए भाईचारा का संदेश दे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का ताजिया जुलूस तय रास्ते से ही ले जाना है। लाठी खेल के दौरान खेल संचालक आसपास नजर रखेंगे। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक में तमाम मोहर्रम कमेटी के सदस्य सहित काफी संख्या में रहिवासी व् गणमान्य शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *