एस. पी. सक्सेना/बोकारो। होली, रमजान व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 22 मार्च को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गांधीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।
आयोजित शांति समिति की बैठक में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, ज़िप सदस्य ओम प्रकाश सिंह उर्फ टिनू सिंह, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू महथा, समाज सेवी, जनप्रतिनिधि सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के दर्जनों गणमान्य शामिल थे।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेरमो के गांधीनगर थाना का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है।
संयमित तरीके से होली का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही रंगों के इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों समुदाय से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की। सीओ सिंह ने आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी उपस्थित जन समूह को दी।
थाना प्रभारी पिंटू महथा ने आगामी चुनाव व लागू आचार संहिता के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। साथ हीं होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की तमाम जनों से अपील की।
इस अवसर पर जिप सदस्य सह जनता मजदूर संघ जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह तथा बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि त्योहार के दौरान सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहे, इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए। बैठक के बाद उपस्थित गणमान्य जनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर समाजसेवी आफताब आलम, सुबोध सिंह पवार, दिनेश पांडेय, बबलू भगत, टिपू महतो, ललन सिंह, संतोष महतो, राजेश महतो, एएसआई जुब्बी टोप्पो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply