राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर बोकारो थर्मल थाना परिसर में 22 जनवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने कहा कि पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर आपसी भाई चारा बनाए रखने के साथ साथ अश्लील गानों व् डीजे साउंड पर पैनी नजर रखी जायेगी।साथ ही उन्होंने कहा कि हुड़दंग किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, समाजसेवी जोगेंद्र गिरी, जानकी महतो, मोती लाल महतो, महबूब आलम, विस्थापित नेता बालेश्वर यादव, मंजूर आलम सहित बैठक में कई कई गणमान्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply