Advertisement

बकरीद पर्व को लेकर भोजुडीह ओपी मे शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में भोजुडीह ओपी परिसर मे बीते 3 जून की संध्या बकरीद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने की।

ओपी परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में आगामी 7 जून को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर उपस्थित जनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर ओपी प्रभारी ने कहा की कोई भी त्योहार भले ही किसी धर्म से ताल्लुक रखता हो, परंतु इस दौरान शांति व्यवस्था क़ायम रखने की जिम्मेदारी हम सबों की है।

इसलिए बकरीद के दौरान दोनों समुदाय के गणमान्य सहित आमजनों को इस दौरान आपसी सामंजस्य स्थापित रखना चाहिए सोशल मीडिया द्वारा संचालित अफवाह से बचने तथा ऐसे भ्रामक व तथ्यहीन बातो की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दिए जाने की अपील की गयी। कहा गया कि त्योहार के दौरान सभी संवेदनशील स्थानो पर पुलिस व प्रशासन की कड़ी निगरानी होगी। मौके पर दोनों समुदाय के दर्जनों गणमान्य जन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *