Advertisement

सरस्वती पूजा को लेकर बेरमो थाना में शांति समिति की बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर में वसंत पंचमी सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने को लेकर 11 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने की।
इस दौरान शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी अशोक कुमार आदि मौजूद थे। सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में बीडीओ मधु कुमारी तथा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने विधि व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की रहिवासियों से अपील की। इस अवसर पर फुसरो बाजार जैसे व्यस्ततम जगहों में आम जनों द्वारा भीड़ भाड़ करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसके निराकरण को लेकर खासतौर पर सतर्कता बरतने को कहा गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि हुड़दंग मचाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद फुसरो के सिटी मैनेजर कुमार निशांत, वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता गिरजा शंकर पांडेय, इंटक नेता महेंद्र विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, जवाहरलाल यादव, विवेश सिंह, राजन साव, ललन मल्लाह, मोहम्मद रियाज अंसारी, आदि।

शरण सिंह राणा, दिनेश रवि, यीशु सिन्हा, भरत वर्मा, कैलाश ठाकुर, मोहम्मद कलाम खान, उमेश रवि, मोहम्मद महबूब, भाई प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष पासवान, पुअनि मिथुन मंडल, सहायक अवर निरीक्षक अनूप नारायण सिंह, लक्ष्मण चौधरी, वीरेंद्र कुमार महतो, नवीन कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *