Advertisement

मुहर्रम को लेकर बेरमो थाना में शांति समिति की बैठक

मुहर्रम सभी मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में मनाए-रविंद्र कुमार सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मुहरर्म को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर में 21 जुलाई को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के सभी सदस्य शामिल हुए। बैठक बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मघु कुमारी व अंचलाधिकारी मनोज कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम इस्लाम धर्म का एक महान पर्व है। उसे हम सभी को मिलजुल कर शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस निकाले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। कहा कि शांति व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर वयोवृद्ध मजदूर नेता गिरिजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, आर उनेश, परवेज अख्तर व मोहम्मद कलाम ने कहा कि यहां का मुहर्रम हिंदू मुस्लिम समुदाय द्वारा हमेशा मिलजुल कर पर्व को शांति सद्भाव के साथ मनाते हैं, जो बोकारो जिले में एक अलग पहचान रखता है।

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया व भाजपा नेता दिनेश कुमार सिंह ने सभी रहिवासियों को शांति के साथ मुहर्रम पर्व को मनाने की बात कही। पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद रियाज अंसारी, शरण सिंह राणा, भरत वर्मा व जसीम रजा सहित अन्य गणमान्य जनों ने भी बारी- बारी से मुहर्रम पर अपनी राय दी। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *