Advertisement

होली को लेकर बेरमो थाना में शांति समिति की बैठक

बैठक में रहिवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। होली पर्व को लेकर एक मार्च को बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने की।

आयोजित शांति समिति की बैठक में नवनिर्वाचित फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, पुर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
शांति समिति की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष व् पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, जिसे आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आमजनों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

वहीं थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के रहिवासियों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने या शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आपसी सौहार्दपूर्ण भाईचारे के साथ होली मनाएं।

बैठक मे बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर.उनेश, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, वार्ड पार्षद अर्चना सिंह, अरविंद वर्मा, रमेश स्वर्णकार, विलाशी देवी, कुमार विनायक, राम चरण तुरी, अशोक रवानी, सुशांत राईका, रोशन सिंह, रोहित मित्तल, भाई प्रमोद सिंह, कैलाश ठाकुर, महबूब आलम, शक्ति सिंह, राजू दिगार, मोहम्मद रईस आलम, मेराज गुडविल, मोहम्मद रियाज अंसारी, नवल किशोर सिंह, अशोक अग्रवाल, विजय सिंह, भरत वर्मा, विवेश सिंह, अरूण सिंह, उत्तम सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *