एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। हिन्दू आस्था व् नारी शक्ति का प्रतीक दुर्गा पूजा को लेकर 23 सितंबर को बेरमो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बेरमो के अंचल अधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह ने की।
शांति समिति की बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर सह बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पहले की तरह फिर क्षेत्र सांप्रदायिक सौहार्द के लिए पूरे बेरमो में मिशाल कायम करेगा। वहीं शरारती तत्वों के बारे में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाय, ताकि कार्रवाई की जा सके। पंडालों के आस पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त की जायेगी। देर रात्रि में पुलिस बल और भी मुस्तैदी के साथ पंडाल में तैनात रहेंगे।

सीओ संजीत कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य प्रतिमा विसर्जन में 18 वर्ष से अधिक उम्र के वैसे युवकों को शामिल करें जिन्हें तैरना आता हो। मौके पर आर उनेश, छेदी नोनिया, उत्तम सिंह, टुलु सिंह, अर्चना सिंह, कृष्ण कुमार चांडक, प्रताप सिंह, विनोद महतो, नवल किशोर सिंह, मो. कलाम, शरण सिंह राणा, जवाहरलाल यादव, विजय सिंह, अशोक अग्रवाल, अजय सिंह, आनंद विश्वकर्मा, इंद्रजीत मुखर्जी, गणेश मल्लाह, भाई प्रमोद सिंह, भरत वर्मा, विवेक सिंह, जितेंद्र सिंह, कैलाश ठाकुर, रमेश स्वर्णकार, महबूब आलम, उमेश रविदास, संतोष सिंह, श्रीकांत मिश्रा, शंकर सिंहा, आनंद राम, रईस आलम, परवेज अख्तर, मिराज गुडविल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply