Advertisement

गाल्होवार में मुहर्रम त्योहार को लेकर मुखिया द्वारा शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत भवन में 25 जुलाई को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्थानीय पंचायत की मुखिया मंजू देवी की अध्यक्षता में की गयी।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा ने गाल्होवार ओर टंडवा के नवयुवको को मुहर्रम शांतिपूर्वक एवं भाईचारे से मनाने की अपील की। कहा कि जिस तरह पूर्वजों द्वारा पूर्व से मुहर्रम त्योहार मनाया जाता रहा है ठीक उसी तरह इस बार भी त्योहार को शांतिपूर्वक मानना है।

शांति समिति की बैठक में बिष्णुगढ़ थाना से अधिकारी गण एवं पुलिस बल,‌ मुखिया मंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पंसस प्रतिनिधि लखन महतो, उप मुखिया इरफान अंसारी, वार्ड सदस्य बसंत नायक, बबीता कुमारी, किशोर कुमार शर्मा, जानकी महतो, कुरबान अंसारी, यासीन अंसारी, रब्बानी अंसारी, नोमान अंसारी, नसरुल्ला अंसारी, अरशद अंसारी, मो. इम्तियाज, समशेर आलम, रफीक अंसारी, मजलुम के अलावा दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *