सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई-पिंकू यादव
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। होली पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर 28 फरवरी को बोकारो बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने की।
बैठक में थाना प्रभारी यादव ने कहा कि होली पर्व को आपसी भाईचारगी से मनाते हुए भाईचारा का संदेश दे। आमजनों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी संदिग्ध पर नजर आए तो अविलंब पुलिस को सूचना दे। साथ ही सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक में होली के दौरान आमजनों से डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजाने की भी अपील की गयी, ताकि त्यौहार शांति पूर्वक मनाई जा सके। इस अवसर पर बैठक मे आए सभी गणमान्य जनों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी।

इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी बाबूलाल गिरी, महिला नेत्री सुषमा कुमारी, बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, चन्दना मिश्रा, बीएन महतो, महबूब आलम सहित मोती लाल महतो, मंजूर आलम, महबूब आलम, मो अख्तर अंसारी, श्रवण सिंह, भैरव महतो, विश्वनाथ यादव, जानकी महतो, खिरोधर महतो, रिंकू सिंह, मो. करीम अंसारी, प्रदीप सिन्हा, हरेराम यादव, मो. इम्तियाज अंसारी, सुदेश भुईयां, मुकेश सिंह, सहित बोकारो थर्मल थाना के एसआई दीपक पासवान, भागीरथ महतो, गारदी बानरा, राजेंद्र प्रमाणिक, सुनीता देवी, शंकर रजक, पंकज भारद्वाज, मनोज सिंह व् अन्य पुलिस कर्मी एवं थाना क्षेत्र के गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply