Advertisement

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर बोकारो थर्मल थाना में शांति समिति की बैठक

बैठक में क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश

एसपी सक्सेना/राजेश कुमार/बोकारो। शारदीय नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने को लेकर 22 सितंबर को बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने किया।

जानकारी के अनुसार शांति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण लिए गए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। इस बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा की गई। जिसमें सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा भीड़ भाड़ वाले स्थानों को सेल्फी प्वाइंट बनने से रोकने की अपील की गयी। कहा कि सभी पूजा कमेटियां निर्धारित समय एवं पुराने रूट पर हीं मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करेंगे।

पूजा पंडालो में लगे साउंड बॉक्स से धार्मिक गाना के बजाय अश्लील एवं भड़काऊ गाना न बजाय। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु को देखने पर थाना को सूचित करे। साथ हीं क्षेत्र की सड़को के किनारे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, जर्जर सड़को की मरम्मति पर जोर दिया गया।

ज्ञात हो कि, बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में कुल 6 स्थानों में दुर्गा पूजा आयोजित किया जाना है। जिसमें बोकारो थर्मल के पंच मंदिर, ऑफिसर्स क्लब, बोकारो थर्मल क्लब, फेस टू कॉलोनी, कथारा मोड़ शिव मंदिर एवं जारंगडीह चौक में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया जाना शामिल है। शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी यादव ने पूजा कमिटी को वोलेंटियर नियुक्त करने एवं थाना को सभी वोलेंटियर की सूची जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अविलंब थाना को सूचित करने को भी कहा गया। पूजा पंडालो में आग बुझाने का उपकरण एवं एक जेनरेटर रखने का उन्होंने निर्देश दिया।

इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, पुअनि दीपक कुमार पासवान, सहायक अवर निरीक्षक अरबिंद मेहता, थाना मुंशी शंकर रजक, सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, सीसीएल कर्मी रामेश्वर कुमार मंडल, राजेंद्र तिवारी, समाजसेवी भागीरथ शर्मा, बाबूलाल गिरि, दशरथ महतो, श्रवण सिंह, जानकी महतो, सैयद मोहम्मद हारून उर्फ प्रिंस, बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घासी, भुनेश्वर साव, जोधन नायक, बोडिया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, जारंगडीह पंचायत के पुर्व मुखिया मो. इम्तियाज़, सुदेश भुइयां, खीरू यादव, खिरोधर महतो, विनोद चौधरी, विजय पटेल, बैजू कुमार, करीम अंसारी, सुषमा कुमारी, रीता देवी, राजू पंडित, वाजिद अंसारी, कालीपद गोराई सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *