Advertisement

बकरीद शांतिपूर्वक मनाने को लेकर बोकारो थर्मल थाना में शांति समिति की बैठक

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई-बीडीओ

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बकरीद पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर बीते 5 जून की संध्या बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने किया।

आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि आप सभी बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाये। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी खबर को पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देकर सत्यता जांच ले। झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गंगा जमुनी तहजीब के तहत 7 मई को बकरीद पर्व मिलजुल कर मानने की अपील की।

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने उपस्थित जनों से आपसी भाईचारे के साथ बकरीद त्यौहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर अविलंब थाना को सूचित करे। बैठक में बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह सहित समाजसेवी मोती लाल महतो, अनवर आलम, श्रवण सिंह, मंजूर आलम, करीम अंसारी, संजय प्रसाद, बृज किशोर सिंह, मनीरूद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी, इक़बाल अहमद, मुखिया चंद्र देव घांसी, चंदन मिश्रा, विश्वनाथ महतो, विश्वनाथ यादव, मो. शाहजहां, राजू पंडित सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *