सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई-बीडीओ
प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। इस्लाम को माननेवालो का पाक मुहर्रम को लेकर 2 जुलाई की संध्या बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, जिप सदस्या शहजादी बानो सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार बेरमो बीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के नई बस्ती, बाजार टांड़, राजा बाजार, बरवाबेड़ा, कथारा, जारंगडीह आदि मुहर्रम कमिटी के सदस्य व् शांति समिति सदस्यगन शामिल हुए।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि आपसी भाई चारगी के साथ पर्व मनाया जाय। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सअप आदि पर भ्रामक खबर फैलाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। साथ हीं कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस व् प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान रखी जा रही है। थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने कहा कि कमिटी के गणमान्य मुहर्रम जुलूस को नियंत्रण में लेकर चलेंगे। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे, जुलूस के दौरान अप्रिय घटना न घंटे इसलिए विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी।

उपस्थित शांति समिति सदस्यों ने जुसूल के दौरान बिजली काटे जाने से होनेवाले परेशानी से अवगत कराया, जबकि थाना प्रभारी ने जुलूस को संध्या छह बजे तक समाप्त करने का आग्रह किया, ताकि अंधेरे की समस्या उत्पन्न न हो।
बैठक में उपरोक्त के अलावा मुखिया संघ बेरमो के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, माकपा नेता भागीरथ शर्मा, समाजसेवी बाबूलाल गिरि, श्रवण सिंह, अनवर आलम, करीम अंसारी, खिरोधर महतो, विजय पटेल, सीमा देवी, सुषमा कुमारी, शाहिद अंसारी, मुख्तार आलम, सैयद मोहम्मद हारून उर्फ प्रिंस, दीपक रजक, मो.इम्तियाज अंसारी, सुदेश भुइयां, इकबाल अहमद, मो. जहीर, रिजवान अहमद, अख्तर खान, महबूब आलम, श्याम कुमार नायक, मो. हकीम सहित काफी संख्या में शांति समिति सदस्यगण उपस्थित हुए।
![]()













Leave a Reply