एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 2 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।
बैठक में विभिन्न मोहर्रम कमिटि, विभिन्न अखाड़ा एवं शांति समिति के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से मोहर्रम के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को लेकर अपनी – अपनी बातेें रखी। मौके पर क्षेत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा, जुलूस निकाले जाने के समय, रुट, लाइटिंग, एंबुलेंस, अखाड़ों के लाइसेंस निर्गत करने आदि पर अपने-अपने सुझाव देते हुए प्रतिनिधियों ने सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की बात कही।
बैठक में अंचलाधिकारी बेरमो संजीत कुमार सिंह ने मोहर्रम पर्व के मौके पर आमजनों से अनुशासन के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में पारंपरिक ताजिया जुलूस के मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था और वालंटियर्स की तैनाती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक के अंत में दिग्गज मजदूर नेता व् शांति समिति के सदस्य रहे स्वर्गीय गिरजा शंकर पांडेय और महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर बैभव चौरसिया, आर. उनेश, अर्चना सिंह, छेदी नोनिया, मो. कलाम, परवेज अख्तर, शरण सिंह राणा, जसीम रजा, महबूब आलम, भरत वर्मा, अनवर खान, कैलाश ठाकुर, भाई प्रमोद सिंह, विवेश सिंह, प्रिंस कुमार, संतोष महतो, मोहम्मद सउद, नवल किशोर सिंह, इश्तियाक अंसारी, प्रदीप महतो, सिकन्दर ठाकुर, मनीर अंसारी, नासीर, कलीम, जाकिर आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply