प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम तेलो दादुडीह में आगामी रामनवमी पर्व और ईद मीलाद उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार इफ्तार पार्टी में सम्मिलित होकर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह ने उपस्थित थाना प्रभारी चंद्रपुरा अजय कुमार सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बोकारो झरिया ओपी प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह तथा तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो द्वारा सभी समुदाय के बीच शांति समिति का बैठक किया गया। साथ ही त्योहार को आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्देश दिया गया। साथ हीं ईद व् रामनवमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैले अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा आगामी ईद व् रामनवमी पर्व पर शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए कई दिशा निर्देश दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराधिक गतिविधि पर नज़र बनाए रखने की बात कही गई।
![]()













Leave a Reply