Advertisement

पवन कुमार नायक बने तैलिक कल्याण समिति पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। तेलिक कल्याण समिति बोकारो जिला के तत्वावधान में पेटरवार प्रखंड सम्मेलन का आयोजन खेतको में जिलाध्यक्ष विनेश नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अंगवाली रहिवासी पवन कुमार नायक को तैलिक कल्याण समिति पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

ज्ञात हो कि नायम के चयन की घोषणा होते ही उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष नायक लंबे समय से समाज के प्रति जागरूक रहते हुए सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहे हैं। वे एक शिक्षित, ईमानदार, जुझारू, कर्तव्यनिष्ठ एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी हैं। समाज को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं और जिला कमेटी को पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पेटरवार प्रखंड संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनेश नायक ने कहा कि तेलिक समाज आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें संगठन की मजबूती सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेटरवार प्रखंड में पवन जैसे कर्मठ, ईमानदार और शिक्षित व्यक्ति का अध्यक्ष बनना समाज के लिए शुभ संकेत है। कहा कि पवन जमीन से जुड़े नेता हैं, जो समाज की समस्याओं को नजदीक से समझते हैं।

उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पेटरवार प्रखंड न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक चेतना भी बढ़ेगी। जिला कमेटी हर कदम पर प्रखंड कमेटी के साथ खड़ी रहेगी। उनका लक्ष्य है समाज को एकजुट कर अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना।

जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार नायक ने कहा कि पवन का अध्यक्ष चुना जाना समाज की सोच और दिशा को दर्शाता है। कहा कि आज समाज को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो नि:स्वार्थ भाव से काम करे। पवन नायक में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ सभी को साथ लेकर चलने की कला है। उन्हें उम्मीद ही नहीं, पूरा भरोसा है कि वे समाज को जोड़ने और युवाओं को संगठन से जोड़ने में सफल होंगे। पेटरवार प्रखंड आने वाले समय में जिला के लिए एक मिसाल बनेगा।

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार नायक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता पेटरवार प्रखंड के प्रत्येक तेलिक परिवार को संगठन से जोड़ना, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा समाज की शिक्षा, रोजगार और सम्मान से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से उठाना रहेगा। सब मिलकर एकजुट रहेंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा।

पवन को बधाई देने वालों में कपिल नायक, किशुन नायक, ज्योति नायक, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार नायक, ज्योति लाल महतो, खगेन्द्र साहू, महेंद्र साव, दुलाल साव, आकाश नायक, आनंद नायक, सुरजनाथ नायक, अनुज नायक, महेंद्र नायक, आशीष नायक, सहदेव साव, विमल नायक, लक्ष्मी देवी, बीणा देवी, सुरेश नायक, सुरज नायक सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *