Advertisement

पटेल सेवा संघ द्वारा मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के जुबली पार्क स्थित पटेल पार्क में पटेल सेवा संघ बोकारो थर्मल के तत्वाधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। यहां गणमान्य जनों द्वारा सरदार पटेल के स्टैचू पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ सभी ने लिया।

इस अवसर पर बोकारो थर्मल के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोतीलाल महतो, जानकी महतो, पूर्व मुखिया गोविंदपुर नरेश महतो, पंचायत समिति सदस्य नागेश्वर महतो, गोविंद प्रसाद महतो, प्रोफेसर दशरथ महतो, विजय कुमार महतो, विवेकानंद कुमार, राजेश कुमार, महेश कुमार महतो सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *