प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला के हद में कटकमसांडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्थानीय पंचायत भवन में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह हजारीबाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि भाजपा द्वारा संवैधानिक मुल्यों की हत्या कर चुनाव आयोग के सहयोग से आम जनता के वोटों को काटकर वोट चोरी के नियत से अप्रत्याशित रूप से फर्जी वोटों का जोड़ने के विरोध में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को गतिशील बनाने के लिए तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग द्वारा अधिक से अधिक हस्ताक्षर करा कर भाजपा की केन्द्र सरकार को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है। कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रही है और चुनाव आयोग भी इस षड़यंत्र में केन्द्र सरकार के साथ है।
बैठक के पश्चात पंचायत अध्यक्षो को जिला अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र बांटा गया। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक करने की बात कही गयी। बैठक का संचालन रंजीत यादव जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने किया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, मीडिया अध्यक्ष निसार खान, शारदा रंजन दुबे, ओबीसी प्रदेश सचिव रेणू कुमारी, कृष्णदेव प्रसाद, सरजू यादव, कुमारी बाखला, मनोज मोदी, राज किशोर सिंह, अजय राणा, रामानुज सिंह, शिवनंदन साहू, मोहम्मद आफताब, राज किशोर सिंह, बाबर अंसारी, नंदकिशोर मेहता, शंभू यादव, नरसिंह यादव, सोहर रविदास, वास्ते यादव, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद यूसुफ, रहमत अली, लक्ष्मण उरांव, रियाजुद्दीन अंसारी, अजय प्रजापति, कुलदीप राम, रमेश मेहता, देव नारायण सिंह, मुकीम खान, महादेव प्रसाद, गोवर्धन गंझू, ताज मोहम्मद, बब्लू अंसारी, चंद्रदेव ठाकुर, अजय कुमार रवि, नंदकिशोर मेहता, आदि।
सोमनाथ राम, डॉ रब्बानी अंसारी, पुनीत हजाम, सीताराम यादव, दीपक रजक, प्रमोद चंद्रवंशी, संदीप कुमार सिंह, राम अनुज सिंह, रहमत अली, सैयद अशरफ अली, लक्ष्मण उरांव, कुलदीप राम, रमेश महतो, महादेव साव, बिनोद यादव, प्रमोद पांडेय, मोहम्मद रयूफ, चन्द्र देव ठाकुर, नन्द किशोर मेहता, ओमनाथ राम, दीपक रजक, संदीप कुमार सिंह, कृष्ण नंदन सिंह के अतिरिक्त दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply