Advertisement

योगगुरु के सम्मेद शिखर आगमन को लेकर पतंजलि योग समिति पदाधिकारी पहुंचे मधुबन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। योग गुरु स्वामी रामदेव का झारखंड के गिरिडीह के मधुवन स्थित सम्वेद शिखर आगमन 28 जनवरी को हो रहा है। 29 जनवरी की सुबह यहां योग सत्र आयोजित किया जायेगा।

यह कार्यक्रम मधुबन जैन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पतंजलि योग समिति गिरिडीह अपनी ओर से यथावत तैयारी व व्यवस्था की जानकारी लेने 22 जनवरी को मधुबन पहुंचे।

पतंजलि योग पीठ झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास कुमार, भारत स्वाभिमान न्यास गिरिडीह के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य दयानंद जयसवाल, प्रमोद जैन, महेंद्र बर्णवाल, अरुण कुमार, आदि।

अतुल जैन व डुमरी के युगल किशोर, दीपक कुमार आदि पहुंचकर आयोजन समिति से मिलकर व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु जानकारी लिए। साथ ही यथा संभव सहयोग करने की बात कही। समिति ने आम रहिवासियों से अपील किया कि उक्त तिथि को अधिक से अधिक संख्यां में मधुबन पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लें।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *