Advertisement

जलाशय से लाया गया अष्टमंग़ला को मां दुर्गा की पाटा, प्रसाद वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों में बीते 2 अक्टूबर को मां दुर्गा व् अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जित किया गया था। उक्त प्रतिमा के पाटा(अवशेष) को 9 अक्टूबर अष्टमंगला के अवसर पर विभिन्न जलाशयों से लाकर पूजा स्थलों में स्थापित किया गया।

इस क्रम में मां दुर्गा सहित अन्य देवी- देवता का पाटा को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित बड़काबांध जलाशय से उठाकर मंदिर लाया गया। उत्साही युवकों व बच्चों द्वारा जलाशय से खोजकर सभी पाटा लाए गये। इसके बाद विधिवत मंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा पूजा पश्चात सभी पाटा को स्थापित किया गया।

मौके पर गौर बाबा, सुजल आचार्या, संतन मिश्रा, उज्ज्वल मिश्रा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। बाद में विभिन्न मुहल्ले में पूजा में सहयोग राशि देने वाले ग्रामीणों के घरों में जाकर चंदा उगाही करने वाले सदस्य उन्हें हर वर्ष की भांति बुनिया प्रसाद पहुंचाए। पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल ने सभी सदस्यों को उनके मुहल्ले का प्रसाद जोड़कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *