प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अति व्यस्तम स्थल अंगवाली का मंडपवारी चौक (धार्मिक स्थल) से आवारा मवेशियों का जमावड़ा हटने का नाम नहीं ले रहा है।
बताया जाता है कि, शाम चार बजे से जंगल क्षेत्र से चर का लौटने के बाद मवेशी दर्जनों की संख्या में इस चौक पर जमा होने लगते हैं।शाम होने तक कुछेक रहिवासी ही अपने मवेशियों को घर ले जाते है, शेष मवेशी रात भर यहीं रहते हैं।
रात भर चौक परिसर गोबर से भर जाता है। मालूम हो कि, ऐसे मवेशियों के जमावड़े तथा उनके आपस में अचानक लड़ने से चौक पर ठेला लगाने वाले, सब्जी विक्रेता, आम राहगीर तथा मंदिर के पुजारी को भी आरती के लिए इधर उधर जाने के क्रम में खतरा मंडराते रहता है।
गांव के मुखिया, समाजसेवी, पूजा कमिटी वाले सभी कथित मवेशी मालिको से अपील करते करते थक चुके है, पर उनकी बातो को अनसूनी की जा रही है, जो उचित कदम नहीं है। मवेशी मालिको को मानवता दिखानी चाहिए।
![]()













Leave a Reply