Advertisement

गुरूद्वारा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 13 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बैंक ऑफ इंडिया चास गुरुद्वारा शाखा द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में ऐतिहासिक तथ्यों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी आगामी 15 अगस्त तक जारी रहेगी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ क्षेत्र के वरिष्ठ नागिरकों द्वारा किया गया। आमजन इस प्रदर्शनी में शामिल होकर विभाजन से संबंधित तस्वीर देख सकते हैं। उक्त जानकारी लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) आबीद हुसैन ने दी।

ज्ञात हो कि, 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली। साथ ही बंटवारे का ऐसा दर्द मिला, जिसने देश की आत्मा को लहुलूहान कर दिया। यह दुनिया की सबसे बड़ी मानव त्रासदियों में से एक था। विभाजन के कारण लाखों परिवारों का जीवन अंधेरे में डूब गया। उन्हें जीवन की ऐसी यात्रा तय करनी पड़ी, जिसकी कोई मंजिल नहीं थी।

इन परिवारों ने भी स्वतंत्रता का मूल्य चुकाया। उनकी त्रासदी को हम याद कर सकें, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी उनके बलिदानों और पीड़ा से परिचित हो सके। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी आहुति की कीमत को समझ सके। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष 13 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *