बिना पद सभी को लाभ-न्याय दिलाई हैं बंदना, इन्हें जीताकर और मजबूत बनाएं-सत्यदेव
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बगैर पद प्राप्त किए संघर्ष के माध्यम से हजारों रहिवासियों को योजनाओं का लाभ, बंचित- पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम की है बंदना कुमारी। ताजपुर वासी ऐसे संघर्षशील महिला को जीताकर इनके हाथ को मजबूत करें।
इनकी जीत से यहां विकास कार्यो में तेजी आएगी। जहाँ समस्या होगा, वहाँ तक पहुंचकर इसका समाधान कराया जाएगा। समस्तीपुर से लेकर पटना तक बंदना कुमारी को सहयोग मिलेगा।
उक्त बातें समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के हरिशंकरपुर बधौनी, राजधानी चौक के आसपास के क्षेत्रों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बंदना कुमारी के पक्ष में 24 सितंबर को जनसंपर्क अभियान चलाते हुए भाकपा माले के दरौली विधायक सह विधायक दल के उपनेता कॉमरेड सत्यदेव राम ने कहा।
उन्होंने कहा कि ताजपुर नगर परिषद ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर बना दिया गया। इससे यहां पर टैक्स का भार बढ़ेगा। साथ ही कई प्रकार के ग्रामीण विकास योजना मसलन आवास, सोख्ता, पैक्स, मनरेगा आदि समाप्त होंगे।
इससे रोजगार पर संकट के साथ ही विकास योजना भी प्रभावित होगा। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधियों को भी संघर्ष करना होगा और बंदना कुमारी पूर्व से हीं संघर्षशील रही है। अत: इन्हें जीताकर इनके हाथों को मजबूत बनाएं।
मौके पर मो. गुलाब, संजीव राय, बासुदेव राय, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह समेत अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply