Advertisement

खगड़िया व् हाजीपुर के गांधी चौक एवं त्रिमूर्ति चौक में पार्किंग की होगी नीलामी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के खगड़िया तथा हाजीपुर में स्थित गांधी चौक एवं त्रिमूर्ति चौक में स्थित आउटसाइड पार्किंग स्थलों की ई-नीलामी की तिथि घोषित कर दी गई है। आवंटन पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत 3 वर्षों की अवधि के लिए आगामी 28 जनवरी को अपराह्न तीन बजे आयोजित होगी।

जानकारी के अनुसार उक्त ई-नीलामी का उद्देश्य स्टेशन एवं शहरी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करना, यात्रियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा रेलवे के गैर-भाड़ा राजस्व में वृद्धि करना है। ई-नीलामी प्रक्रिया से अधिकाधिक इच्छुक एवं पात्र बोली दाताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे राजस्व सृजन के साथ-साथ सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि एवं समय पर रेलवे द्वारा अधिसूचित ई-नीलामी पोर्टल के माध्यम से भाग ले सकते हैं।

रेलवे सूत्रों के अनुसार ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें, पात्रता मानदंड तथा अन्य आवश्यक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट/ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध है। सोनपुर रेल मंडल निरंतर पारदर्शिता, दक्षता एवं यात्री सुविधाओं के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से संबंधित स्टेशन क्षेत्र में सुव्यवस्थित पार्किंग, बेहतर यातायात प्रबंधन तथा राजस्व वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रेलवे एवं आम जनता दोनों को लाभ प्राप्त होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *