प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत से पहले ही बोकारो जिले के निजी विद्यालयों पर ‘बुक लॉबी’ के आरोप लगे हैं। झारखंड अभिभावक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
महासंघ के जिला संरक्षक राकेश मधु ने कहा कि निजी स्कूल हर वर्ष बिना ठोस कारण पुस्तकों की सूची बदल देते हैं, जिससे पुरानी किताबें अनुपयोगी हो जाती हैं। साथ ही अभिभावकों को चिन्हित दुकानों से महंगे दाम पर पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। जिला अध्यक्ष निरज पटेल ने आरोप लगाया कि समय पर पुस्तक सूची सार्वजनिक नहीं की जाती, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। महासंघ ने पुस्तकों की सूची 10 फरवरी से पहले सार्वजनिक करने और मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply