दुर्गा मैया को समर्पित प्रसिद्ध लोकनृत्य डांडिया रास का आयोजन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर कचहरी बाजार स्थित ए सेन्ट्रल इंग्लिश स्कूल प्रांगण में बीते 27 सितंबर को नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मैया को समर्पित प्रसिद्ध लोकनृत्य डांडिया रास का आयोजन किया गया।
गुजरात की प्रसिद्ध लोक नृत्य डांडिया रास नृत्य देवी दुर्गा के सम्मान में प्रदर्शित किया जाता है। इस नृत्य के माध्यम से देवी दुर्गा एवं राक्षस राज रावण के बीच सांकेतिक युद्ध का मंचन होता है। नृत्य की छड़ें यानी डांडिया देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधत्व करती हैं। इस अवसर पर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी भी दिखाई गई। महिषासुरमर्दिनी माता दुर्गा की झांकी यहां आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। न सिर्फ विद्यालय के बच्चे – बच्चियां बल्कि शिक्षक एवं अभिभावकों ने भी नयनाभिराम दृश्य को अपनी आंखों में भर लिया।

डांडिया कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार के साथ अरविंद कुमार, संजय कुमार पंडित, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, भूषण पंडित, हरिओम कुमार, उमेश कुमार, रंजीत कुमार, प्रियंका शर्मा, आरती देवी आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिका सम्मिलित हुए।
![]()













Leave a Reply