Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 28 नवंबर को कक्षा 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ पुस्तकालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने किया।

शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में सर्वप्रथम 10वीं तथा 12वीं कक्षा के कक्षाध्यापकों एवं विषय अध्यापकों ने क्रमशः बैठक में अनुशासन, मंदग्राही विद्यार्थियों में अधिगम, क्रियाकलाप के माध्यम से अधिगम, अकादमिक उत्कृष्टता सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप, नैतिक शिक्षा, कक्षा उपस्थिति, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय व समाज की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके बाद अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने सभी पक्षों पर खुलकर विचार विमर्श किया। उन्होंने विद्यार्थियों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन दिया। साथ हीं अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी में कक्षाध्यापकों ने छात्रों के प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम का विश्लेषण प्रस्तुत किया एवं अकादमिक सुधार हेतु लिए गए निर्णय को लिपिबद्ध किया। बैठक में प्राचार्य डॉ डे ने सीबीएसई परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के तनाव से मुक्ति से संबंधित निर्देश दिए। खुला मंच के तहत बच्चों व अभिभावकों से उनके बहुमूल्य सुझाव/ विचार के लिए अभिभावको को आमंत्रित किया गया। जिसके फलस्वरूप विद्यालय व विद्यार्थी कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए कई अभिभावकों ने विचार व्यक्त किए।

गोष्ठी का संचालन शिक्षक मोहम्मद इमरान और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने किया। गोष्ठी में सोनिया कर्ण, स्वाति मलिका कुजुर, ऋजु सिंह, सना परवीन, दिव्या सरोज आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के अंत में प्राचार्य और शिक्षकों ने शामिल सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें आश्वासन दिया कि संपूर्ण विद्यालय परिवार उनके बच्चों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *