Advertisement

पंसस करेंगे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा संपूर्ण परिसर का 24 सितंबर को निरीक्षण करेंगे। इस आशय की जानकारी पंसस अयुब खान ने 23 सितंबर को एक प्रेस वक्तव्य जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में सभी वार्ड, ब्लड स्टोरेज की रूम मशीन, दवा स्टोर सहित केंद्र का संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि निरिक्षण के क्रम में चंदवा अस्पताल की व्यवस्था और लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त निरीक्षण करने की जानकारी संबंधित विभाग और पदाधिकारियों को दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *