Advertisement

दामोदर, कामता और हिसरी स्कूल का पंसस ने लिया जायजा

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 29 नवंबर को लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिसरी का जायजा लिया। निरिक्षण के क्रम में उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय पासवान अनुपस्थित पाये गये।

इस संबंध में उक्त विद्यालय की शिक्षिका ललीता देवी से प्रधानाध्यापक पासवान के बारे में पुछने पर बताई कि प्रधानाध्यापक छुट्टी मे हैं। बच्चों को स्वेटर, ड्रेस, जूता तथा मोजा वितरण के बारे में बताई कि अभी वितरण नहीं किया गया है।

अयुब खान ने बताया कि यहां स्वेटर का बंडल बेंच में पड़ा था। उसमें धुल जम गया है। उन्होंने कहा कि ठंड बढ गई है। इस समय बच्चों को स्वेटर की जरूरत है, लेकिन प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण बच्चों को स्वेटर नहीं मिल पाया हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, किंतु शिक्षकों की चिंता इस समय बच्चों के प्रति कम है। इसलिए शिक्षक अपनी काम तो कर ले रहे हैं, लेकिन बच्चों के बीच स्वेटर बांटने में लापरवाही बरत रहे हैं।

पंसस अयुब खान ने दो दिनों के भीतर बच्चों के बीच स्वेटर, ड्रेस, मौजा, जूता का वितरण करने के निर्देश शिक्षकों को दिए। कहा कि इस समय ठंड बढ़ रहा है। क्या स्वेटर गर्मी में बांटे जायेंगे। इसके बाद पंसस खान राजकीय कृत मध्य विद्यालय दामोदर का जायजा लिया। यहां प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार पांडेय ने उन्हें बताया कि स्कूल में स्वेटर, ड्रेस, मौजा, जूता का वितरण पहले ही कर दिया गया हैं।

उन्होंने इस अवसर पर राजकीय कृत मध्य विद्यालय कामता का भी जायजा लिया। यहां प्रधानाध्यापक रामप्रवेश राम से स्वेटर वितरण के संबंध में जानकारी ली। इस बाबत उन्होंने बताया कि वितरण नहीं किया जा सका हैं। कल वितरण करवा दिया जाएगा। मौके पर शिक्षक महंगु उरांव, रंथु उरांव, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *