Advertisement

पंसस प्रतिनिधि व् वार्ड सदस्य ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

गरीब, असहाय, वृद्ध बुजुर्ग कंबल को जरूर ओढ़े-दीपक रजक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बेड़ाहरियारा, रामुआ, बादीखरना पंचायत में 28 नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत ब्लॉक स्तरीय उपलब्ध कंबल का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार बेड़ाहरियारा के पंचायत समिति सदस्य कल्पना देवी, पंसस प्रतिनिधि दीपक रजक, वार्ड सदस्य संदीप लाहकार, वार्ड सदस्य रंजना देवी के द्वारा बढ़ती ठंड से राहत के लिए गरीब, दिव्यांग, वृद्ध, असहाय, जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के पश्चात पंसस प्रतिनिधि दीपक रजक ने कहा कि क्षेत्र में ठंड प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

ऐसे में ठंड से राहत के लिए कंबल, शॉल एवं अलाव की काफी आवश्यकता रहती है। जिसको लेकर झारखंड सरकार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कंबल दिया जा रहा है। दिया गया कंबल को लोग ओढ़े तथा ठंड से बचें।

कंबल वितरण में मुख्य रूप से बेड़ाहरियारा पंसस कल्पना देवी, पंसस प्रतिनिधि दीपक रजक, वार्ड सदस्य संदीप लाहकार, रंजना देवी सहित दर्जनों रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *