Advertisement

पंसस ने नये महाप्रबंधक से की भेंट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य निभा देवी ने 17 जून को सीसीएल कथारा क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजय कुमार से भेंट की।

जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक कार्यालय कक्ष में पंसस निभा देवी ने भेंट में जीएम को बुके देकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर पंसस ने जीएम से कहा कि कथारा पंचायत के रेलवे कॉलोनी में सीसीएल द्वारा बनाये गये नालियों के टूट जाने से स्थानीय रहिवासियों को परेशानियों का सामना करना पर रहा है। इसकी मरम्मति अति आवश्यक है। साथ हीं उन्होंने कहा कि उक्त पंचायत के कथारा चार नंबर कॉलोनी में गंदगी फैले रहने से रहिवासियों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने इसकी नियमित साफ सफाई कराने की मांग की।

महाप्रबंधक ने उपरोक्त समस्या समाधान करने का आश्वासन पंसस को देते हुए कहा कि इसी प्रकार पंचायत प्रतिनिधियों को सजग रहना चाहिए। मौके पर उपरोक्त के अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण श्याम सुंदर पाल, कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल, समाजसेवी डॉ सर्जन चौधरी, महाप्रबंधक के वरीय निजी सहायक निरंजन विश्वकर्मा, आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *