Advertisement

हक व अधिकार के लिए पंसस की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हक व अधिकार के लिए मां गायत्री गेस्ट हाउस में पंचायत समिति सदस्यों (पंसस) की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा शामिल थे।

जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को बोकारो जिला हद में बैंक मोड़ गोमियां स्थित मां गायत्री गेस्ट हाउस में पूर्व प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद्र हांसदा की अध्यक्षता में गोमियां प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। बैठक का संचालन समाजसेवी अरुण यादव ने किया।

इस बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि उन्हें अपने पंचायत क्षेत्र में उपेक्षित किया जा रहा है। पंचायत में होने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों की विधिवत सूचना नहीं दी जाती है। पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की भी जानकारी नहीं दी जाती है।

पंचायत में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए गरीबों एवं आमलोगों के लिए जो फार्म भरा जाता है, उसमें भी उनकी राय नहीं ली जाती है। जिसके कारण वे अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
बैठक में बताया गया कि अगर इसी प्रकार उन लोगों को उपेक्षित किया गया तो वे अपने हक व अधिकार के लिए आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।

बताया गया कि पंसस अपने हक व अधिकार के लिए एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री सहित बोकारो जिला उपायुक्त, बेरमो एसडीओ व गोमियां बीडीओ से मिलेंगे। बैठक में बताया गया कि पंसस के हक व अधिकार के लिए आगे की रणनीति तय करने के लिए दुर्गा पूजा के बाद एक बैठक रखा जाएगा।

मौके पर पंसस प्रवीण कुमार यादव, सुशीला देवी, यशवंत कुमार, निभा देवी, सैफ अली, जनक देव यादव, हरिनारायण प्रजापति, गुड़िया सिंह, गौसिया नूरी, दुलारी देवी, रेणु देवी, चांदनी देवी, विष्णु लाल सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, महेश रविदास, आदि।

चंद्रदेव यादव, सरयू रविदास, अजय कुमार रविदास, कुंती देवी, धनेश्वरी देवी, रौशन आरा, सरिता देवी के अलावा डॉ सर्जन चौधरी, नरेश कुमार साहू, चंदन पासवान, सुभाष चौधरी, धनेश्वर रविदास, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *