एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 जनवरी को पंसस, मुखिया तथा समाजसेवी ने बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, समाजसेवी सुधीर प्रसाद, उप मुखिया सुमन उरांव, सेविका मीना देवी, जॉरजेन मिंज ने मिलकर उक्त पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र चटुआग, हिसरी आंगनबाड़ी केंद्र में शीतलहरी हाड़ कंपाने वाली ठंड से ठिठूर रहे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। स्वेटर की वितरण के अवसर पर बच्चों के साथ उनके माता पिता भी बड़ी संख्या में केंद्र में उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि दो तीन दिनों से ठंड अपने चरम पर है। दस बजे दिन तक कुहासा पड़ रहा है। इसके कारण घर से लोग निकल नहीं पा रहे हैं। बच्चे ठिठुरते हुए केंद्र पहुंच रहे थे। केंद्र में डंठ से प्रभावित थे। कुछ बच्चे केंद्र आना छोड़ दिए थे। ऐसे ठंड के समय में बच्चों को स्वेटर उपलब्ध होने से अभिभावकों ने काफी राहत की सांस महसूस कर रहे है।
बच्चों के साथ इनके माता पिता काफी खुश नजर आ रहे थे। मौके पर उपरोक्त के अलावा वार्ड सदस्य सावन परहैया, सहायिका करमी देवी, रीता मिंज, ग्रामीण जितन गंझु, राजेन्द्र लोहरा, बीनोद परहैया, कबुतरी देवी समेत दर्जनों महिला-पुरूष, ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply