Advertisement

पंसस अयुब खान और मुखिया नरेश भगत ने आंगनबाड़ी केंद्र में स्वेटर का किया वितरण

स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान और मुखिया नरेश भगत ने भुसाढ के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। स्वेटर पाकर बच्चे और उनके अभिभावक काफी हर्षित हुए।

स्वेटर वितरण के अवसर पर पंसस अयुब खान ने कहा कि पड़ रहे कंपकंपी ठंड के कारण आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे ठिठुरने को विवश थे।बच्चों के बीच स्वेटर वितरण होने से इस ठंड में उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए सभी सेविकाओं को स्वेटर उपलब्ध कराया गया है।

पिछले दिनों पंसस खान ने अपने पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर सेविकाओं को जल्द से जल्द बच्चों के बीच स्वेटर वितरण करने के निर्देश दिए थे।

मौके पर पंसस खान, मुखिया भगत के अलावा ग्राम प्रधान सुरेश उरांव, वार्ड सदस्य सुमंत उरांव, सेविका देवंती देवी, सहायिका तारा देवी, सहिया सीमा देवी, द्वारीका ठाकुर, प्रमोद गंझु, विनोद उरांव, झरी उरांव, मंटु तुरी, सखिंन्द्र ठाकुर, लालमन लोहरा, सुर्यनारायण उरांव, मीना देवी, तेज कुमार पन्ना, रुबी देवी समेत दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *