Advertisement

पंकज कुमार सिन्हा को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर हर्ष

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड Petarwar block) के रहिवासी व् आजसू नेता पंकज कुमार सिन्हा (Pankaj kumar sinha) को सांसद ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। मालूम हो कि गिरिडीह सांसद ने पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग में पंकज कुमार सिन्हा को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। जिसे पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग के तहत कार्य को बेहतरीन और सुचारू ढंग से किया जा सके। साथ ही क्षेत्र में विकास की पहिया को गति प्रदान करें।
सिन्हा को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने के बाद तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, बम्बी कुमार, योगेश नन्दन प्रसाद, गोपालजी विश्वनाथन, चुन्नू पांडेय, सुभाष कटरियार सहित अन्य लोगों ने हर्ष वयक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *