Advertisement

लालगंज प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में लालगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नजदीक आते आते राजनीतिक बवंडर देखने को मिल रहा है। यहां से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी पुलिस कंट्रोल रूम हाजीपुर और करताहा थाना प्रभारी को मोबाइल फोन से दी गयी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार वैशाली पुलिस ने मोबाइल उपयोगकर्ता का पता लगाकर तुरंत छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है। करताहां थानाध्यक्ष कुणाल आजाद ने 23 अक्टूबर को जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपित करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी रहिवासी राजेंद्र कुंवर का पुत्र रंधीर कुमार तथा उसके भाई रंजीत कुंवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि हत्या की धमकी रंजीत कुंवर ने ही फोन पर दी थी। रंजीत कुंवर हैदराबाद में रहता है। वह हाजीपुर में हत्या और हैदराबाद में दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है।

लालगंज विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी शिवानी शुक्ला लालगंज के पूर्व विधायक बाहुबली मुन्ना शुक्ला और पूर्व विधायक अनु शुक्ला की पुत्री हैं। मुन्ना शुक्ला अभी अभी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेल में है।
विदित हो कि मुन्ना शुक्ला की दबंग और बाहुबली राजनेता की छवि है। उनके परिवार के छोटन शुक्ला और भूटकून शुक्ला की पुर्व में राजनीतिक हत्याएं हो चुकी है। जिस वजह से शिवानी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र के रहिवासी शशंकित हो गए। वर्तमान चुनाव में इनका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी व् वर्तमान विधायक संजय कुमार सिंह से है। शिवानी शुक्ला को महागठबंधन के सभी घटक दलों का सहयोग मिल रहा है।

शिवानी अपने समर्थकों के साथ पैदल या मोटरसाइकिल के साथ सुबह से रात्रि 10 बजे तक घर-घर जाकर रहिवासियों से आशीर्वाद ले रही हैं। बहुत कम समय में ही शिवानी ने लालगंज क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और भाजपा प्रत्याशी से इनका मुकाबला आमने-सामने का हो चला है। आज की घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन द्वारा शिवानी को सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया गया है।

घटना के बाद भी शिवानी के प्रचार कार्य में कोई कमी देखने को नहीं मिली और शिवानी पूर्व की भांति अपने समरथ के साथ घर-घर जा रही है। शिवानी को जान मारने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र की जनता में शिवानी के प्रति सहानुभूति और बढ़ गई है। शिवानी भी निर्भीक होकर अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुई है। शिवानी का कहना है कि वह शेर की बेटी है, ऐसी धमकी से वह नहीं डरती है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *