राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर के प्रबंधक द्वारा बोकारो थर्मल में स्थित जमीन को अतिक्रमणकारियों से खाली कराने की कवायद शुरु कर दी है। प्रबंधन के नोटिस से क्षेत्र में हड़कंप है।
जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल में सीसीएल अधिगृहित जमीन खरीद कर घर व् दुकान बनाने वाले को सीसीएल ने अतिक्रमित जमीन को बीते 19 फरवरी को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर (मार्च के अंत तक) खाली करने का नोटिस दिया है। सीसीएल द्वारा जारी नोटिस को सिक्स यूनिट आदि स्थानों के दिवारो में चस्पा किया गया है।
सीसीएल के गोविंदपुर परियोजना प्रबंधक द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि परियोजना अंतर्गत आने वाली सीसीएल की भूमि पर अनधिकृत रूप से घर एवं भवनों का निर्माण कर निवास किया जा रहा है, जो पूर्णतः अवैध है। ऐसे सभी अनधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस सूचना के जारी होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर अतिक्रमित भूमि एवं निर्मित संरचनाओं को स्वयं खाली कर लें तथा अपने स्तर से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निर्धारित अवधि के पश्चात यदि भूमि खाली नहीं की जाती है, तो सीसीएल प्रबंधन द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने/ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अनधिकृत कब्जाधारियों की होगी। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यह कार्रवाई परियोजना के आवश्यक कार्यों हेतु भूमि को उपयोग में लाने के उद्देश्य से की जा रही है।
जारी नोटिस की प्रति परियोजना पदाधिकारी गोबिंदपुर भूमिगत खदान सहित विभागाध्यक्ष योजना एवं परियोजना, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन, विभागाध्यक्ष भूमि एवं राजस्व, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी व् बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को प्रेषित किया गया है।
![]()













Leave a Reply