एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-कथारा मुख्य पथ निर्माण के दौरान जगह जगह सड़क काटकर जलापूर्ति के लिए अवैध रूप से पाइप के माध्यम से किए गये कृत्य को जारंगडीह परियोजना प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। इसे लेकर परियोजना पदाधिकारी द्वारा बीते 10 अक्टूबर को पत्र जारी किया गया है।
बताया जाता है कि परियोजना प्रबंधन द्वारा जारंगडीह बाजार के संबंधित दुकानदारों के दुकानों के दिवार पर उक्त पत्र को चस्पा किए जाने के बाद से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप व्याप्त है। कई दुकानदार इसे गलत करार दे रहे है। परियोजना प्रबंधन द्वारा जारी पत्र के अनुसार बाजार के दुकानदार नीरज कुमार गुप्ता, इलियास अंसारी, माया देवी, विक्रम साव, उत्तम कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, उमेश कुमार साव, मो. अंगुर उर्फ शकील मियां, मनोज कुमार साव, विनोद कुमार गुप्ता तथा मो. सोहेल अहमद द्वारा नियम विरुद्ध सड़क काटकर पाइप के सहारे अवैध रूप से पानी का कनेक्शन लिया गया है।
वहीं जारंगडीह के एक दुकानदार इलियास अंसारी प्रबंधन के द्वारा उनके उपर लगाये गये आरोपों को सीरे से ख़ारिज करते हुए कहते है कि उनके यहां किसी तरह का सड़क काटकर पानी नहीं लिया गया है।
![]()













Leave a Reply