Advertisement

खैराचातर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर कसमार भाजपा के प्रखंड महामंत्री आनंद महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अंत्योदय का जो मार्ग दिखाया, वही भारतीय जनता पार्टी की आत्मा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मौके पर भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष अनीश जायसवाल, एससी मोर्चा के सुरेश कालिंदी, धनंजय जायसवाल, शंकर महतो, यथार्थ जायसवाल, मनोहर महतो, सुरेन महतो, उमेश तिवारी, कमल दास, भिर्गु महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *